ताजमहल Tajmahal के बारे में...!

 
ताजमहल Tajmahal को दुनिया के 7वां आश्चर्य के रूप में जाना जाता है। सन् 2007 में ताजमहल को 7वें आश्चर्य के रूप में (2000-2007) के पहल पर कर लिया गया था। वहीं 1983 में ताजमहल को यूनेस्को, विश्व धरोहर स्थल के रूप में घोषित कर दिया गया। यह सफेद संगमरमर की बनी ख़ूबसूरत मकबरा है। यह यमुना नदी के किनारे एक बड़े बाग़ में बना एक ख़ूबसूरत मक़बरा है। यह 17 हेक्टेयर (42 एकड़) में बना हुआ है। इसको बनाने में कुल 20000 कारीगर लगा था। इसको मुगल शासक शाहजहां के द्वारा बनवाया गया था। शाहजहां ने अपनी पसंदीदा पत्नी मुमताज़ के याद में ताजमहल बनवाया था। ताजमहल को बनाने वाले (आर्किटेक्ट) का नाम उस्ताद अहमद लाहौरी था। इसका निर्माण 1632 से 1653 तक हुआ। उस वक़्त ताजमहल को बनाने का खर्च 3.2 करोड़ रुपए खर्च हुए। 2022 के हिसाब से कुल 7000 करोड़ खर्च होते।
 

ताजमहल Tajmahal तक कैसे पहुंचे?

 
हर साल लाखों की संख्या में TOURIST यहां घूमने आते हैं। ताजमहल Tajmahal तक पहुंचना काफी आसान है। यह भारत के उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में स्थित है। यहां तीनों माध्यम यानि सड़क, रेलवे और हवाई जहाज से आ सकते हैं। अगर आप ट्रेन से आगर आ रहे हैं तो आपको आगरा छावनी और राजा की मंडी स्टेशन पर उतरना होगा। वहीं अगर आप हवाई जहाज से आ रहे हैं तो आपको खेरिया हवाई अड्डा उतरना होगा। हवाई अड्डा से ताजमहल की दूरी 10 किलोमीटर है। और अगर आप सड़क माध्यम से आ रहे हैं तो हाइवे के माध्यम से आगरा पहुंच सकते हैं।  दिल्ली के ISBT से आगरा के लिए बस लेे सकते हैं या फ़िर पर्सनल गाड़ी से भी आगरा तक आ सकते हैं। दिल्ली से आगर तक आने के लिए ताज एक्सप्रेस, शताब्दी और राजधानी एक्सप्रेस भी चलती है।